फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The teenager accused of being forced, the young man was lured and brought from Punjab

किशोरी ने जबरदस्ती रखने का लगाया आरोप, युवक बहला फुसलाकर पंजाब से ले आया था

Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The teenager accused of being forced, the young man was lured and brought from Punjab
तिर्वा(कन्नौज)। किशोरी ने घर पर जबरदस्ती रखने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर किशोरी को मुक्त करा दिया। आरोपी युवक को पकड़ कर पंजाब पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पंजाब में नाई की दुकान पर काम करता था। यहां किशोरी भी काम करती थी। युवक किशोरी को छह माह पहले बहला फुसलाकर घर ले आया। किशोरी ने शनिवार को यूपी डायल पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि युवक उसे घर नहीं जाने देता है। जबरदस्ती घर पर रखे है। किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुक्त कराकर युवक को पकड़ लिया। किशोरी ने बताया कि वह नाबालिग है। युवक बहला कर घर ले आया। उसने कई बार पंजाब जाने की जिद की लेकिन युवक ने घर से निकलने नहीं दिया। वह उससे मारपीट करता है।
विज्ञापन

एसएसआई एनएल सिंह ने बताया कि किशोरी प्रेम प्रंसग के चलते युवक के साथ आई थी। दोनों ने कन्नौज तहसील से स्टांप पर साथ रहने का सहमति पत्र लिखाया था। पंजाब में किशोरी के चले जाने का मुकदमा दर्ज है। पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहां की पुलिस किशोरी व आरोपी को लेने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed