{"_id":"68ed4ddfbd7dfea41f09803b","slug":"the-target-was-received-in-april-but-the-villages-could-not-be-selected-yet-kannauj-news-c-214-1-knj1006-138661-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अप्रैल में मिला लक्ष्य, अब तक नहीं हो सका गांवों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अप्रैल में मिला लक्ष्य, अब तक नहीं हो सका गांवों का चयन
विज्ञापन
कन्नौज। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन ने अप्रैल में जिले के 20 गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य दिया था। जन प्रतिनिधियों से गांवों के नाम मांगे गए थे, सिर्फ तीनों विधायकों ने पांच-पांच गांवों के नाम दिए हैं। सांसद ने अभी तक गांवों के नाम नहीं भिजवाए हैं जिससे गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने काम रुका पड़ा है।
22 अप्रैल को नेडा विभाग ने सांसद अखिलेश यादव, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, सदर विधायक असीम अरुण से पांच-पांच गांवाें के नाम मांगे थे। 17 जून को छिबरामऊ विधायक, 29 अगस्त को सदर विधायक व 29 अगस्त को तिर्वा विधायक ने पांच-पांच गांवों के नाम दिए थे। सांसद अखिलेश यादव ने अभी तक नाम नहीं दिए हैं, इससे गांवों का चयन नहीं हो पा रहा है। जनपद स्तरीय कमेटी की ओर से चयन के बाद गांवों की सूची शासन को भेजी जानी है। इसके बाद ही बजट स्वीकृत होगा। हर चयनित गांव में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व प्रभारी परियोजना अधिकारी नेडा अनुपम राय ने बताया कि नाम मिलते ही काम शुरू करवाया जाएगा।
चयनित गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें चौराहे और मार्गों पर लगाई जाएंगी। यह लाइटें निजी भूमि या बाउंड्रीवाल के अंदर नहीं लगाई जाएंगी। 20 से 25 मीटर दूरी पर यह लाइटें लगेंगी।