फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The solar power plant will take at Navodaya Anaugi

अनौगी के नवोदय विद्यालय में लगेगा सोलर पावर प्लांट

Wed, 30 Mar 2016 12:16 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 30 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The solar power plant will take at Navodaya Anaugi
बिजली - फोटो : अमर उजाला
अनौगी के नवोदय विद्यालय में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। नेडा विभाग को धनराशि हस्तांतरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। स्कूल में इस संयत्र के स्थापित हो जाने से छात्रों को तमाम सहूलियतें मिल सकेंगी।
विज्ञापन


नेडा के परियोजना अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित कराने में 77 हजार पर किलोवाट का खर्चा आता है। नवोदय विद्यालय में सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए 25 किलोवाट का स्टीमेट बनाकर भेजा गया था। जिला प्रशासन ने 25 किलोवाट के स्थान पर 10 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी है। 10 किलोवाट का प्लांट लगाने में करीब 7 लाख 72 हजार रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इस प्रोजेक्ट को लगाने में 15 प्रतिशत के हिसाब से 1 लाख 12 हजार 250 रुपये की सब्सिडी भी मिलेगी। हालांकि उनका कहना था कि इस प्लांट में दिन में ही विद्युत का उत्पादन होगा और उसे दिन में ही खर्च करना है। रात्रि के समय यदि सोलर प्लांट से लाइट लेने की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए विद्यालय को अलग से बैटरी रखवानी पड़ेगी। सब्सिडी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से यदि निर्देश मिलते हैं तो प्लांट की क्षमता दो किलोवाट और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि अनौगी में स्थित नवोदय विद्यालय में दूर-दराज क्षेत्रों को छात्र पढ़ते हैं, लाइट न होने की दशा में उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्राचार्य एम सक्सेना ने कहा कि सोलर प्लांट स्थापित कराए जाने की मंजूरी मिल गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस प्लांट को गुणवत्तायुक्त स्थापित कराया जाए, ताकि जिस उपयोग के कारण इसको स्थापित कराया जा रहा है, उसका छात्रों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed