फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The secretary made the payment, bypassing the order of the joint magistrate.

Kannauj News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतान

Fri, 08 May 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The secretary made the payment, bypassing the order of the joint magistrate.
जलालाबाद। रोजगारसेवक की सेवा समाप्ति के लिए फाइल भेजने के बाद भी ब्लॉक कर्मचारियों ने उसके वेतन का भुगतान कर दिया। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ट्रेनी आईएएस ने रोजगारसेवक के कार्य न करने व नोटिस का जवाब न देने पर डीडी मनरेगा को कार्रवाई के लिए फाइल भेजी थी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की अनौगी ग्राम पंचायत में तैनात रोजगार सेवक राजीव कुमार कार्य नहीं कर रहे थे और न ही किसी बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इसे लेकर एक वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका सिंह ने तीन बार नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर ग्राम पंचायत की बैठक में उनकी सेवा समाप्ति का निर्णय लिया गया था। प्रकरण की फाइल तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ट्रेनी आईएएस अर्पित कुमार के पास पहुंची थी। उन्होंने उनकी सेवा समाप्ति की फाइल जिले पर डीडी मनरेगा के पास भेज दी थी। इसके बाद अक्टूबर में ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका सिंह मेडिकल पर चली गईं। इसके बाद प्रमोद यादव की नियुक्ति हुई, प्रमोद यादव ने रोजगार सेवक राजीव कुमार की उपस्थिति दिखा दी, जिस पर ब्लॉक कर्मचारियों ने उनका सात माह का वेतन निकाल दिया। वहीं ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद यादव ने बताया की मैंने कोई उपस्थिति नहीं दिखाई है। वेतन कितना निकला, कैसे निकला ब्लॉक कर्मचारी बताएंगे। खंड विकास अधिकारी रतीराम ने बताया की सेवा समाप्ति नहीं हुई थी, पूरे जनपद मे कोई भी ग्राम विकास अधिकारी रोजगार सेवक की उपस्थिति नहीं भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed