फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The scavengers who came in the guise of a sage cheated the girl

साधु वेश में आए टप्पेबाजों ने युवती से की ठगी

Fri, 24 Sep 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
The scavengers who came in the guise of a sage cheated the girl
कन्नौज। शहर में टप्पेबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। साधु वेश में आए टप्पेबाजों ने कलक्ट्रेट में रहने वाली युवती को गुमराह कर जेवर ठग लिए। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में रहने वाली उर्मिला देवी एसडीएम सदर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। इनके साथ आवास में विवाहित बेटी सपना पत्नी अंकित भी रहती हैं। 16 सितंबर की दोपहर घर में सपना अकेली थीं। इस दौरान साधु वेश में दो युवक दरवाजे पर पहुंचे। साधु ने अपना नाम विजय पंडित बताया। घर में क्लेश होने की बात कही। दूसरे साधु ने मुक्ति के लिए जेवरों की पूजा करवाने के लिए कहा। उसने सोने की अंगूठी और चेन मंगवा ली। जेवर लेने के बाद सपना की आंखें बंद करवा दीं। इसके बाद दोनों भाग निकले।
विज्ञापन

दो दिन बाद टप्पेबाजों ने फोन कर सपना को फर्रुखाबाद में जेवर वापस करने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर कोई नहीं मिला। इस पर सपना ने इसकी जानकारी एसपी प्रशांत वर्मा को दी। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed