{"_id":"6ae3d9c10a1c0ea4bceecc9852408d01","slug":"the-rural-road-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
ग्राम नौगाई के ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के चलते ग्रामीणों
को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम नौगाई के धर्मेंद्र, अमित, छोटेलाल, रोशन, गेंदालाल, सर्वेश के अनुसार गांव का कच्चा मार्ग होने के कारण हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मंजू देवी, कपूर, गिरजादेवी, बबली, दीपू, अवधेश, पप्पू, अतुल के अनुसार गांव के नरेश की चक्की के पीछे वाले कच्चे मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण वहां रहने वाले ग्रामीणों का परेशानी का सामना करना पड़ता है। कीचड़ के कारण यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
कई बार ग्रामीण कीचड़ में फिसलकर चुटहिल हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। जलभराव और कीचड़ के जलते मच्छरों की भी फौज पनपने लगी है। गांव में संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका है।
ग्रामीणों ने बताया हम लोग कई बार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्राम प्रधान सहित आला अफसरों से भी मांग कर चुके हैं लेकिन किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क बनवाने की मांग की है।