{"_id":"6855b072e25c3a44b6013104","slug":"the-road-was-cut-off-in-the-rain-last-year-it-has-not-been-built-yet-kannauj-news-c-214-1-knj1006-132591-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिछले साल बारिश में कटी सड़क, अब तक नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिछले साल बारिश में कटी सड़क, अब तक नहीं बनी
Sat, 21 Jun 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमोलर। पिछले साल बारिश के चलते कटी सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। हनुमान मंदिर से लालसहायपुर्वा की सड़क पानी के बहाव से कई जगह कटकर बह गई थी, जिससे ग्रामीणों का एक साल से आवागमन बंद है। ग्रामीणों की मांग के बाद भी जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिससे राहगीरों को हर कदम पर परेशानी उठानी पड़ रही है।
लालसहायपुर्वा निवासी सुनील कुमार, रामचंद्र पातीराम, सुरजन सिंह ने बताया कि सकरवारा प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से लालसहापुर्वा संपर्क मार्ग आवागमन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले कई सालों से सड़क पर गड्ढे हैं। पिछली बरसात में इसकी स्थिति बहुत ही बदहाल हो गई है। बारिश के बाद सड़क बह जाने से राहगीरों का आवागमन बंद हो गया है। इससे कई पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर गांव पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़कों को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी अभियंता से अवगत कराया जा रहा है। समस्या का समाधान न होने पर डीएम को पत्र भेज कर सड़क निर्माण की मांग करेंगे।