{"_id":"588f7f204f1c1b7d3de81199","slug":"the-puncture-cycle-the-elephant-was-diluted-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल हो गई पंचर, नोटबंदी से हाथी हो गया पतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल हो गई पंचर, नोटबंदी से हाथी हो गया पतला
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्याोति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तीनों प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि कांग्रेस व सपा का गठबंधन लूट के लिए है। साइकिल पंचर हो गई है और नोटबंदी से हाथी पतला हो गया है।
विज्ञापन
साध्वी ने कहा कि तमाम अधिकारियों ने सरकार के एजेंट बनकर कार्य किया है। जब अधिकारी ऐसा काम करने लगते हैं तो पार्टी का भी ऐसे लोगों को चिह्नित करने का दायित्व बनता है। भाजपा परिवर्तन की राजनीति में विश्वास करती है। इत्र व आलू किसानों की भी दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में आलू के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, अर्चना पांडेय, बनवारीलाल दोहरे, कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, विपिन दीक्षित, रानी सुनीता सिंह, केशवदास टंडन, वीर सिंह भदौरिया, योगेंद्र सिंह भदौरिया, देवेंद्र देव, अवधेश राठौर, अंकित दुबे, अनुराग तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, वैभव मिश्रा, अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन