फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The principal beat the child who went to pick up Bundi

Kannauj News: बूंदी लेने गए बच्चे को प्रधानाचार्य ने पीटा

Sun, 29 Jan 2023 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
The principal beat the child who went to pick up Bundi
सौरिख। विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर बूंदी लेने गए नौ वर्षीय बच्चे को प्रधानाध्यापक ने कमरे में बंद कर डंडे से पिटाई की। पिटाई से बच्चा बेहोश हो गया। होश में आने के बाद घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव में स्थित एक निजी विद्यालय में गणतंत्र दिवस के दिन छात्रों को बूंदी वितरित की जा रही थी। उसी समय गांव का ही फैसल अली (9) भी बूंदी लेने लगा। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर लिया और डंडे से बेरहमी के साथ पिटाई की। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। होश में आने पर घर पहुंच कर परिजनों को बताया। फैसल के साथ उसकी मां शिकायत लेकर विद्यालय पहुंची। यहां विद्यालय प्रशासन ने दोनों को धक्के मारकर भगा दिया। तब परिजन फैसल को लेकर थाने पहुंचे। पिता निसार अली ने पुलिस से शिकायत करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भी पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि सरदापुर गांव के कुछ लड़के स्कूल के बाहर आने जाने वाली छात्राओं से अश्लील हरकतें करते हैं। ऐसा ही गणतंत्र दिवस पर हुआ। जब विरोध किया गया तो लोगों ने आकर स्कूल में पथराव कर दिया। छात्र के साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed