फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The other day Nalanda shadow

दूसरे दिन भी नालंदा छाया

Mon, 09 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 09 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The other day Nalanda shadow

सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में शनिवार को शुरू हुई

विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी नालंदा हाउस का जलवा बरकरार रहा। उसने प्रतियोगिता में रविवार को 12 गोल्ड, 10 रजत और सात कांस्य पदक प्राप्त किए। तक्षशिला 10 गोल्ड, नौ रजत और आठ कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर लगातार चुनौती पेश कर रहा है।

उज्जैन हाउस छह गोल्ड, 10 रजत, 11 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं काशी सात गोल्ड, छह रजत, नौ कांस्य के साथ चौथे स्थान पर है। प्रतयोगिता के तीसरे दिन सोमवार को बहुत ही रोचक तथा निर्णायक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने की संभावना है।

पांच वर्गों के मध्य विभाजित प्रतियोगिता में रविवार को किड्स ग्रुप के बालक वर्ग में सागर मिश्रा, विवश सिंह, अभिषेक सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ही 50 मीटर रेस में प्रिंसी यादव ने प्रथम, अंजू कुमार ने द्वितीय और अदिति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

माइनर ग्रुप से 100 मीटर रेस में बालक वर्ग से जीतू सिंह प्रथम, रवी यादव द्वितीय तथा गोपाल राजपूत तृतीय स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहे। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग से यशस्वी प्रथम, प्रज्ञा सिंह द्वितीय तथा अंशिका यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

सब जूनियर की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से वैभव यादव को प्रथम, शिवा यादव को द्वितीय तथा अवनीश यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में स्वाती पाल, गीता भदेवी, दिव्यांशी राठौर को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

सब जूनियर ग्रुप से लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अभिषेक प्रथम, रवि पांडेय द्वितीय तथा वैभव यादव तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अनुष्का पाल को पहला, सोनाली कश्यप को तीसरा तथा गीता देवी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

ऊंची कूद में इसी ग्रुप से अंशू सिंह प्रथम, दीपक द्वितीय और अजीत तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप की डिस्कस थ्रो में बालिका वर्ग में अंजली त्रिपाठी प्रथम, सेजल वर्मा द्वितीय तथा अनुष्का शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में टीचर विश्वजीत ने हिंदी में तथा सतेंद्र पाठक ने अंग्रेजी भाषा में कमेंट्री की।

इस दौरान स्पोर्ट्स टीचर देवेश दीक्षित, पवन राठौर, प्रदीप राजपूत, अवनेंद्र सिंह, सुजीत, वीके दीक्षित, संध्या चतुर्वेदी, दीपांकर सैमसन का योगदान रहा। सांभवी दुबे के संचालन में हुई प्रतियोगिता में प्रबंधक प्रदीप प्रधान, प्रशासिका सुधा प्रधान, प्रधानाचार्य जिम थॉमस, बीडी दीक्षित बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed