फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The nephew molested the maternal uncle who came to the marriage

बरात में आई मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म

Thu, 17 Dec 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The nephew molested the maternal uncle who came to the marriage
कन्नौज। बरात में आई एक महिला से रिश्ते में लगने वाले उसके भांजे ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर दोस्तों से पिटवाया भी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला 15 दिसंबर की रात एक वैवाहिक समारोह में शहर आई थी। महिला ने बताया कि रिश्ते में भांजा लगने वाले जीतू वर्मा पुत्र जगत नाथ (निवासी मकरंदनगर) की नीयत खराब हो गई। भांजा उसे वैवाहिक समारोह के पंडाल के पास से उठाकर कर डीआईओएस कार्यालय के पीछे खेतों की ओर ले गया। डीजे बजने की वजह से उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। वहां मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। बाद में फिर उसके शोर मचाने पर जीतू वर्मा के दोस्त प्रवीन और राम गोपाल आ गए। जीतू के कहने पर दोनों ने मेरी पिटाई कर दी। गुरुवार को पीड़िता ने सदर कोतवाली पहुंच कर जीतू वर्मा, प्रवीन और राम गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल विकास राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed