फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The model DM inspects schools

डीएम ने किया माडल विद्यालयों का निरीक्षण

Tue, 12 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 12 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
The model DM inspects schools

सदर विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगधरापुर व जलालाबाद

विज्ञापन
ब्लाक के गांव जसोदा में बनकर तैयार खड़े माडल स्कूल को आगामी शैक्षिक सत्र में संचालित कराने को जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी ने डीआईओएस के साथ पहुंचकर स्कूल भवनों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि जिले में कुल तीन माडल स्कूल हैं। इन सभी का समाजवादी अभिनव विद्यालय योजना के तहत संचालन कराया जाएगा। फतेहपुर जसोदा में बिजली आपूर्ति की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कुछ स्थल पर अतिक्रमण पाया गया, जिसे जल्द हटवाने को कहा गया। विद्यालयों के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गंगधरापुर स्कूल में संपर्क मार्ग, विद्युतीकरण जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

उन्होंने बताया कि यहां भी अतिक्रमण मिला, जिसे हटवाने की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी को सौंपी गई। इस दौरान डीआईओएस, अधिशासी अभियंता विद्युत पी राम, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, प्रधानाचार्य शिवमोहन, लेखपाल विजयकांत शुक्ला, चौकीदार अजय अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed