फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The miscreants beat up the watchman and snatched his bike and cash.

Kannauj News: चौकीदार से मारपीट कर बदमाशों ने बाइक व नकदी छीनी

Sat, 18 Oct 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the watchman and snatched his bike and cash.
कन्नौज। सिंचाई विभाग के चौकीदार को गुरुवार की देर शाम इंदरगढ़ के पास बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट कर बाइक, नकदी व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई का आश्वासन देकर घटना को छिपा लिया। अब पुलिस सीसीटीवी के सहारे वारदात की छानबीन में जुट गई है। एसपी ने शुक्रवार को सीओ तिर्वा व इंदरगढ़ थानाध्यक्ष को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नादेमऊ निवासी महेश कुमार सिंचाई विभाग कन्नौज में चौकीदार के पद पर तैनात है। महेश ने बताया कि रात नौ बजे वह ऑफिस से घर जा रहा था। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम त्रिलोकपुर से पहले बरमदेव के निकट दो युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसकी जेब में पड़े 4700 रुपये व मोबाइल छीन लिया और बाइक भी छीनकर भाग गए। देर रात वह इंदरगढ़ थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष नीलम सिंह को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बदमाशों की मारपीट से महेश कुमार के हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर गई तो वहां कोई नहीं मिला। देर रात लूट की वारदात से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। रात में ही कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि महेश नशे की हालत में थाने आया था। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो कोई दिखाई नहीं दिया। घटना की छानबीन की जा रही है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि किसी ने इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। बाद में पता चला तो सीओ तिर्वा व इंदरगढ़ थानाध्यक्ष को घटना की जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने सीओ और कप्तान को भी नहीं दी जानकारी
चौकीदार से बाइक और नकदी लूट की जानकारी थानाध्यक्ष ने सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और एसपी को भी नहीं दी। एसपी को जब पता चला तो उन्होंने सीओ व एसओ को घटना की जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। वारदात के 24 घंटे बाद थानाध्यक्ष शुक्रवार की देर शाम महेश कुमार के घर नादेमऊ पहुंचीं और उससे दोबारा पूछताछ की। पीड़ित ने वही बात बताई। अभी तक उसकी बाइक का पता नहीं चल सका है।


अगस्त में किस्तों पर खरीदी थी बाइक
पीड़ित महेश कुमार ने बताया कि उसने 25 अगस्त को टीवीएस एजेंसी कन्नौज से किस्तों पर बाइक खरीदी थी। अभी केवल एक किस्त जमा कर पाया है। बदमाशाें ने उसकी नई बाइक छीन ली। जेब में पड़े 4700 रुपये नकद व एक मोबाइल भी लूट लिया। अंधेरा होने के कारण वह बदमाशों को पहचना नहीं सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed