{"_id":"66450a803c03b0a3660a5d84","slug":"the-mercury-crossed-41-the-humidity-ruined-the-nights-sleep-kannauj-news-c-214-1-knj1005-113221-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 41 के पार पहुंचा पारा, उमस ने उड़ाई रात की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 41 के पार पहुंचा पारा, उमस ने उड़ाई रात की नींद
Thu, 16 May 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 16 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम के मिजाज ने लोगों के दिन-रात का सुकून छीन लिया है। लोग दिन में धूप और रात में उमस से आजिज आकर अच्छे मौसम की दुआएं मांग रहे हैं। लोग ऐसे मौसम से अपने संसाधनों से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को 40.5 से बुधवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान को पार कर दिया।
मई में मौसम की तल्खी से लोग बेहाल हैं। सबसे ज्यादा लोगों को तेज धूप परेशान कर रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। धूप के साथ धूल भरी तेज हवाएं दोपहर में लोगों का सफर करना मुश्किल कर रही है। जरूरी काम को अंजाम देने वाले ही चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे हैं। लोग मौसम के मिजाज को देखते हुए शाम के वक्त बाजारों का रुख कर रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनमत तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप लोगों को सफर करने से रोक रही और रात में उमस लोगों की नींद में खलल डाल रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम से राहत मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही तेज गर्म हवाएं चलने के आसार हैं।
..........
खीरा की आवक बढ़ी
गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए खीरा भी बाजार में भारी मात्रा में पहुंच रहा है। इससे रेट में भी गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले तक 10 के दो बिकने वाले खीरे अब तीन मिलने लगे हैं। गंगा किनारे क्षेत्रों से लोग थोक के भाव खीरा खरीदकर ला रहे हैं।
विज्ञापन
..........
धूप व गर्म हवाओं से करें बचाव
मौसम का बदलता मिजाज बीमार कर सकता है। इसलिए सतर्क रहें। धूप व गर्म हवाओं से बचाव करें। बेवजह दोपहर में न निकलें। यदि आवश्यक हो तो सिर को गमछे या किसी अन्य चीज से ढककर निकलें। - डाॅ. शक्ति बसु , सीएमएस