{"_id":"69517b6de7c7c164480bf0f7","slug":"the-maximum-temperature-dropped-by-five-degrees-in-two-days-kannauj-news-c-214-1-knj1006-142376-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो दिनों में पांच डिग्री अधिकतम तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो दिनों में पांच डिग्री अधिकतम तापमान गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके को शीतलहर ने चपेट में ले रखा है। जिले में कई दिनों से सर्दी तीखे तेवर दिखा रही है। वहीं, दो दिनों से सूर्यदेव नाराज है। उन्होंने दर्शन तक नहीं दिए हैं। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा है। दो दिनों में पांच डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 10 किमी प्रति घंटे की गति से चली सर्द हवा ने लोगों को और परेशान किया।
आसमान में छाए बादलों और कोहरे के कारण दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। शनिवार शाम से ही घना कोहरा छाने लगा था जो देर रात तक और बढ़ गया। सर्दी ने कांपने पर मजबूर कर दिया। सुबह से चली शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद रहे और सड़कों पर सन्नाटा रहा। दिन भर लोगों की कंपकंपी छूटी रही। बाजार में भी ग्राहकों की संख्या कम रही। जिले में अधिकतम तापमान 14 जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय खेतों में पाला दिखा। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने हीटर और अलाव का सहारा लिया। सर्दी के तेवर देख अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि तापमान में उतार चढ़ाव के साथ भीषण सर्दी का प्रकोप अभी बना रहेगा। इसके कारण लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। जनवरी माह के पहले पखवाड़े में ठिठुरन बरकरार रहेगी। गलन अभी और बढ़ सकती है।
एक सप्ताह से तापमान में हो रहा बदलाव
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
21 दिसंबर 2025 10 डिग्री 17 डिग्री
22 दिसंबर 2025 11 डिग्री 19 डिग्री
23 दिसंबर 2025 13 डिग्री 21 डिग्री
24 दिसंबर 2025 10 डिग्री 20 डिग्री
25 दिसंबर 2025 9 डिग्री 19 डिग्री
26 दिसंबर 2025 10 डिग्री 19 डिग्री
27 दिसंबर 2025 10 डिग्री 15 डिग्री
28 दिसंबर 2025 7 डिग्री 14 डिग्री