फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The light of celebration of Maryada Purushottam spread in Itranagari

Kannauj News: लीड<bha>--</bha>इत्रनगरी में फैला मर्यादा पुरुषोत्तम के उत्सव का उजाला

Sun, 21 Jan 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 21 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
The light of celebration of Maryada Purushottam spread in Itranagari
-अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमर उजाला की पहल पर आयोजन
विज्ञापन

-शहर से लेकर तहसील, कस्बों में भी उमड़े श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर दिखाई श्रद्धा
---कॉमन इंट्रो---
कन्नौज। अब जब अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के विराजने की घड़ी करीब आ गई है तो लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। ऐसे पुण्य अवसर पर इत्र की नगरी भी उनके स्वागत में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में अमर उजाला की पहल पर हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे रामभक्तों ने श्रद्धा के साथ दीप जलाकर अपने रामलला के प्रति श्रद्धा दिखाई। शहर से लेकर तहसीलों, कस्बाें में जगह-जगह दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस आयोजन में पहुंचे श्रद्धालुओं की भक्ति भाव देखते ही बनी। इस दौरान सभी ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया तो वातावाण गूंजायमान हो गया।

इनसेट
रोशन हो उठा मां फूलमती मंदिर का आंगन
फोटो: 33: शनिवार की शाम मां फूलमती मंदिर में दीप जलाते रामभक्त। संवाद
कन्नौज। अमर उजाला की पहल पर मां फूलमती मंदिर में हुए दीपोत्सव में बड़ी संख्या में रामभक्त पहुंचे। यहां भाजपा नेता आलोक दीक्षित कन्हैया के नेतृत्व में हुए आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्रीराम के नाम का दीप जलाकर अपनी श्रद्धा दिखाई। अमर उजाला की इस पहल की सभी ने प्रशंसा की। आलोक दीक्षित ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सभी के आदर्श हैं। उनके नाम पर दीपक जलाने से सभी के घरों में भी उजियारा फैलेगा। इस दौरान सभी ने जयश्रीराम का जायकारा भी लगाया। इस दौरान मंदिर के पुजारी शिखर मिश्र के अलावा आशुतोष मिश्र, धर्मेंद्र वर्मा, मिंटू दुबे, प्रवीन श्रीवास्तव, सोनू दुबे, अर्पण पाठक, शशांक शुक्ला, अमित अवस्थी, मोहित दुबे, शशांक दुबे, रजत दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:34: छिबरामऊ में दीप प्रज्ज्वलित करते चेयरमैन मनोज दुबे। संवाद

छिबरामऊ में रामधुन के साथ हुआ अमर उजाला का दीपोत्सव
छिबरामऊ। कस्बे के सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी परिसर में अमर उजाला के तत्वावधान में सबमें राम सबके राम कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव मनाया। चेयरमैन मनोज दुबे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि मर्यादा में रहकर जीवन जीने वाला मनुष्य राम की श्रेणी में शामिल सकता है। भाजपा महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारी संध्या त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं ने राम आएंगे तो अंगना... भजन गाया। सूर्यकांत दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता उर्फ टिल्लू, रामलीला कमेटी के महामंत्री प्रतीक त्रिपाठी, नवनीत वर्मा, मुनीश मिश्रा, सुनील सिंह, संदीप दुबे, रिंकू पांडेय, सुनील दुबे, मुकेश पांडेय, सुमन पारासर, आरती दुबे, प्रीती दुबे, अभय दुबे, अमित दुबे व मोहिनी दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----------------

फोटो:35: सौरिख के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में स्थित जानकी देवी मंदिर में मौजूद श्रद्धालु। संवाद

जानकी कुंड पर दीपों से जयश्री राम नाम लिखकर हुई सजावट

सौरिख। कस्बे के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में स्थित जानकी देवी मंदिर में भक्तों ने 151 दीपों से जय श्री राम लिखकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। अमर उजाला की पहल पर सबमें राम सबके राम दीपोत्सव में कस्बे के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जानकी देवी मंदिर में जय श्रीराम को 151 दीपों की सहायता सजाया। दीप जलते ही मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान गौरव त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, शरद मिश्रा, गौरव चतुर्वेदी, बीनू भदौरिया, वेंकटेश नारायण शुक्ल, जीवन मिश्रा, भानु त्रिवेदी, शिबू दुबे, विपिन शाक्य, राज पाठक, शिवम शाक्य, कृष्ण कुमार गुप्ता, अरविंद राठौर, पवन, केशव त्रिपाठी, विनोद शुक्ला, यश, अतुल मिश्रा, अगम दुबे, अनुज त्रिपाठी व जयंत मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------------------------------


इनसेट
फोटो: 36: तिर्वा के मां काली मंदिर में हुआ दीपोत्सव। संवाद

तिर्वा में बच्चों ने जय श्रीराम लिख मनाया दीपोत्सव
तिर्वा। श्रीराम मंदिर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों के बीच उत्साह का माहौल है। उत्साह में भागीदारी करते हुए अमर उजाला सब में राम सब के राम के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजन के तहत कस्बा व्यापारी गोविंद गुप्ता की अगुवाई में कस्बे में स्थित मां काली मंदिर परिसर में दीपोत्सव किया गया। दीपोत्सव में गुनगुन गुप्ता, कृष्णा, रामजी , मोही गुप्ता, श्याम जी ने भाग लिया। बच्चों ने अयोध्या में जय श्रीराम लिख खुशी जाहिर की। (संवाद)
-------------
इनसेट
फाेटो: 37: राम मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद

गुरसहायगंज के श्रीराम मंदिर में हुआ दीपोत्सव
गुरसहायगंज। अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना से पहले शनिवार की शाम कस्बा के श्री राम मंदिर में राम भक्तों ने 101 दीपक से जय श्री राम लिखकर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और होने वाली प्रतिष्ठा पर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, फूलचंद, गोपाल गुप्ता, अनित शुक्ला, कृष्ण कौशल, राज गुप्ता, ललित कुशवाहा, डालचंद सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया और जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान राम मंदिर के महंत राकेश द्विवेदी ने सभी भक्तों को तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया। (संवाद)
-----------------
फोटो:38: मंदिर में दीप जलाते संत महात्मा, भाजपा नेता व समाजसेवी साथ श्रृद्धालु। संवाद


अमोलर के बिशोखर धाम आश्रम में गूंजा जय-जय श्रीराम



तालग्राम। अमोलर बिशोखर धाम सीताराम आश्रम मंदिर शनिवार संध्या पर दीपोत्सव हुआ। अमर उजाला की पहल पर हुए आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के अलावा संत-महात्माओं व समाजसेवियों 1151 दीप जलाए। साथ ही जय-जय श्रीराम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। संत शिरोमणि श्री श्री 108 सीताराम महराज, ब्लाॅक प्रमुख सुमन सिंह के प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची,भाजपा नेता रामवीर कठेरिया, समाजसेवी अनिल पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। दीप जलाकर मंदिर को सजाया गया। संकीर्तन का भी आयोजन हुआ। संत निराला जी महाराज की अगुवाई में भजन-कीर्तन हुए। इस मौके पर दिगंबर दास, देवराज दास, आशुतोष दास, हरीदास, राकेश सिंह, शिवराज सिंह, शर्मेद्र सिंह, पियूष, मोनू ठाकुर आदि मौजूद रहे l (संवाद)
----------------------------------------------------------------

नीतू।फाइल फोटो

नीतू।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed