{"_id":"64dfb825357460cddb0ce20a","slug":"the-kanwariyas-chanted-the-bomb-bhole-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1868-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कांवड़ियों ने लगाया बम भोले का जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कांवड़ियों ने लगाया बम भोले का जयकारा
Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में शुक्रवार का दिन कांवड़ियों की सेवा के नाम रहा। पड़ोसी जिला हरदोई के बिलग्राम से आए हजारों कांवड़ियों ने सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। इत्रनगरी के लोगों ने उनके स्वागत के लिए भंडारे का आयोजन कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। किसी ने कांवड़ियों को फूलों की बारिश से रिझाया तो किसी ने शरबत पिलाकर खूब दुआएं बटोरीं। हर ओर बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। डीजे की धुनों पर झूमते-नाचते कांवड़िया बोर्डिंग खेल मैदान पहुंचे।
हर साल शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर आस्था का केंद्र है। खासकर सावन के महीने में हर दिन यहां मेला लगता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांवड़िया इत्रनगरी पहुंचे। जीटी रोड पर लगे स्टॉलों के अलावा सरायमीरा-कन्नौज रोड स्थित बोर्डिंग खेल मैदान पर बाबा गौरी शंकर कांवड़िया सेवा मंदिर की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दूरदराज से बाबा के दर्शन के लिए आए बड़ी संख्या मेंकांवड़ियों ने हिस्सा लिया। उनकी भीड़ से इत्रनगरी की सड़कें व गलियां केसरिया रंग से सराबोर हो गईं। हर ओर बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। वहां लगे स्टॉलों पर कांवड़ियों ने शर्बत, छोला-चावल, बूंदी, डोसा, धनिया आलू सहित अन्य खानपान की चीजों का आनंद लिया। उसके बाद टोलियों के साथ बाबा गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर गंगा जल से अभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।
9999999999999
केसरिया रंग में खूब थिरके शिवभक्त
केसरिया रंग में रंगे शिव भक्त डीजे की धुन पर खूब थिरके। बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हजारों कांवड़ियों के इत्रनगरी आने से सड़क पर तिल रखने की जगह नहीं रही। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कत हुई। हर तरफ केसरिया रंग की पोशाक से सजे कांवड़िया भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
99999999999999
राधा संग कृष्ण, गौरा संग झूमे भोले भंडारी
कांवड़ियों की टोली में शामिल राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। वाहन पर विराजमान मनमोहक प्रतिमा देखने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। कांवड़ियों की टोली में शामिल राधा कृष्ण और भोले गौरा की संजीव झंकियों ने डीजे पर बज रहे भजनों पर झूम कर नन्हे-मुन्ने बच्चों को खूब रिझाया। शिव भक्तों ने टोली में शामिल झांकियों पर फूलों की बारिश भी की।
999999999999
बोर्डिंग ग्राउंड में प्रसाद ग्रहण करने को जुटे कांवड़िया
बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित विशाल भंडारे में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां लगे स्टॉलों पर कांवड़ियों ने खानपान की चीजों का स्वाद लिया। इस दौरान बाबा गौरी शंकर कांवड़िया सेवा मंडल के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा।
999999999999999
28 वीं वर्षगांठ मनाई
लगातार 28वीं वर्ष हरदोई के बिलग्राम स्थित बाबा मंशानाथ मंदिर से कांवड़ उठाकर आए शिवभक्त मस्ती में डूबे नजर आए। कांवड़ियों का कहना था कि पिछले 28 साल से लगातार सावन के महीने में बाबा गौरीशंकर की पूजा-अर्चना के लिए पैदल ही आते हैं। बाबा के आशीर्वाद से हर साल नए भक्त जुड़ जाते हैं। इससे उनका हौसला बढ़ रहा है। गौरतलब है कि बिलग्राम से कन्नौज की दूरी 30 किलोमीटर दूर है।
999999999999999
यात्रा के मद्देनजर चौकन्ना रही पुलिस
कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष चौकसी बरती गई। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर गंगा घाट से गौरी शंकर मंदिर तक भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। रास्तों का डायवर्जन भी किया गया। कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सदर एसडीएम अविनाश गौतम, सदर सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई, सदर कोतवाल अजय अवस्थी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। भोले के भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसलिए कई थानों का फोर्स शहर में लगा दिया। बोर्डिंग ग्राउंड में वाहनों को साइड से लगवाना। मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर बड़े वाहन न घुसें। इसलिए बैरियर लगाकर वाहनों को दूसरे रूट से पास कराया गया।
999999999999
कांवड़ियों में दिखा देश भक्ति का जज्बा
इत्रनगरी पहुंचे भोले की भक्ति में डूबे कांवड़ियों में देश भक्ति का जज्बा भी देखने को मिला। 50 मीटर लंबा तिरंगा झंडा के साथ केसरिया रंग के वस्त्रधारण करे जहां कांवड़िया बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और वंदेमातरम् की गूंजी भी गूंजती रही।