फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The inspection found deficiencies in wells

नलकूपों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The inspection found deficiencies in wells
पानी की किल्लत 2 - फोटो : शशिभूषण वैद्य/अमर उजाला, गुढ़ा (ललितपुर)
नगर के मोहल्ला कटरा में डायरिया फैलने के बाद स्थानीय प्रशासन में खलबली है। खासतौर से पालिका प्रशासन इस ओर विशेष रूप से सतर्क हो गया है। एसडीएम ने रविवार को नगरपालिका के सभी नलकूपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं।
विज्ञापन


उन्होंने पश्चिमी बाईपास स्थित नलकूप आपरेटर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका के ईओ उपजिलाधिकारी महेशप्रसाद दीक्षित ने जलकल लिपिक बालगोविंद, सफाई लिपिक राजीव कुमार दुबे को साथ लेकर नगर के नलकूपों का निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले वे हनुमानगढ़ी स्थित नलकूप संख्या सात पर पहुंचे। वहां से गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास आलोक पार्क में स्थित नलकूप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसडीएम जब नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित नलकूप संख्या तीन पर पहुंचे तो वहां आपरेटर अमर सिंह नलकूप चलाते मिले, लेकिन डोजर मशीन बंद थी। पानी के साथ क्लोरीन की सप्लाई न किए जाने से नाराज एसडीएम ने इस नलकूप के आपरेटर का वेतन रोकने और जलकल लिपिक से कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम द्वारा नलकूपों का निरीक्षण किए जाने की भनक लगते ही नगर के शेष अन्य नलकूपों पर तैनात आपरेटर आनन-फानन में नलकूपों पर पहुंच गए और इससे पहले की एसडीएम मौके पर पहुंचते, नलकूप चलाकर डोजर मशीन भी शुरू कर दी। एसडीएम ने जलकल लिपिक से नलकूपों पर कितनी मात्रा में और कब-कब क्लोरीन उपलब्ध कराई जाती है। इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed