फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The hands of the mob stopped Fleet CM

भीड़ ने दिया हाथ तो रुक गई सीएम की फ्लीट

Wed, 13 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 13 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The hands of the mob stopped Fleet CM
कन्नौज के सर्किट हाउस के बाहर पत्रकारों से रुबरू होते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
औरैया में औचक निरीक्षण के बाद कन्नौज पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरी तौर पर चुनावी मूड़ में नजर आए। जिले की सीमा में उनकी फ्लीट को जहां भी लोगों ने रोका, वह रूक गए। लोगों ने उन्हें मालाएं पहनाई और मांग पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो अगली बार दोबारा सरकार बनवाने के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन


सीएम का काफिला सैफई से । बिधूना व बेला होते हुए दोपहर 1:45 पर जिले की सीमा में प्रवेश हुआ। सीमा पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सीडीओ उदयराज यादव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला उमर्दा कस्बे में सपा नेता जितेंद्र यादव के प्रतिष्ठान के सामने रूका। यहां सर्वेश यादव, श्यामू यादव, मोहम्मद इरफान समेत एक दर्जन सपा नेताओ ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद निकारीपुर्वा गांव के सामने करीब एक दर्जन ग्रामीणें ने उनके काफि ले को हाथ देकर रोका। यहां 20 दिन पहले गांव के सामने एक बालक की निमार्णाधीन पुलिया के पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत होने की बात सीएम से बताई गई। उन्होनें पार्टी नेताओं को मामला देखने का इशारा किया। इसके बाद तिर्वा के सपा कार्यालय के सामने विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, कार्यालय प्रभारी डा. विजय यादव आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन


समाजसेवी व इंजन व्यवसायी रेहान वारसी के प्रतिष्ठान पर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान अरविंद भदौरिया, गुलामुद्दीन, वकील खां, नसीम खां ,बदरूल जमां, विनोद यादव सारंग समेत तमाम लोग मौजूद रहे। ब्लाक कार्यालय के सामने करीब दो सैंकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सड़क पर खड़े होकर सीएम की फ्लीट रोकी। उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्थायी करने की मांग की। शेरु कनौजिया के प्रतिष्ठान पर भी सीएम रूके और लोगों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed