फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The girl student did not sit on the tempo, then did a fatal attack

Kannauj News: टेंपो पर नहीं बैठी छात्रा तो किया जानलेवा हमला

Tue, 08 Aug 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The girl student did not sit on the tempo, then did a fatal attack
तिर्वा (कन्नौज)। टेंपो पर युवती ने बैठने से मना किया तो गुस्साए टेंपो चालक ने हत्या की साजिश रच डाली। उसका पीछा कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिय गया। उसके बाबा की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मन्नापुर्वा गांव निवासी परमलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चार दिन पूर्व नातिन संध्या (21) तिर्वा स्थित एक डिग्री कॉलेज से बीएड के पेपर देकर घर आने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान गांव के ही निवासी टेंपो चालक योगेश ने नातिन को टेंपो में बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन

नातिन ने टेंपो पर बैठने से मना कर दिया और दूसरे टेंपो पर बैठ गई। इस बात से योगेश नाराज हो गया और धमकी देने लगा कि मेरी बात न मानकर तुमने अच्छा नहीं किया। नातिन दूसरे टेंपो से बैठकर उमर्दा पहुंची और वहां से साइकिल से घर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से दो युवकों ने नातिन के गले में गमछा डाल कर उसे सड़क पर गिरा दिया और सड़क पर घसीटते हुए जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नातिन के मुताबिक ने बताया कि योगेश पेड़ की आड़ में खड़ा सब देख रहा था। शोर सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। संध्या को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

हालात गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया है। रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर योगेश समेत दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed