फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The girl died of fever

बुखार से बालिका की मौत, किया हंगामा

Wed, 14 Jan 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 14 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The girl died of fever
कन्नौज। जिला अस्पताल में बुखार का इलाज करा रही एक चार वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया और पोस्टमार्टम कराने को कहा। इसके लिए परिजन तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कसबा समधन निवासी मुस्तकीम अपने बच्चे अरमान (2) को कुपोषित वार्ड में 26 दिसंबर को भर्ती कराया था। यहां उसका इलाज चल रहा था। बच्चे के साथ उसकी मां कैकशा रहती थी। साथ में बड़ी पुत्री चार वर्षीय सुमैया खातून भी जिला अस्पताल में रह रही थी।
विज्ञापन


मुस्तकीम के मुताबिक सोमवार शाम सुमैया खातून को बुखार आया। जिला अस्पताल के डाक्टर ने उसका उपचार किया। इंजेक्शन लगाते ही उसकी मौत हो गई। सुबह होने पर परिजन मृत पुत्री को लेकर अपने घर चले गए। दोपहर बाद वह किसी के कहने पर शव लेकर दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने डाक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रवीद्र नाथ यादव व क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि बालिका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जो रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन देर शाम तक शव लेकर जिला अस्पताल में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed