फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The girl absconded with her lover by sedating the relatives before marriage

Kannauj News: शादी से पहले परिजनों को बेहोश कर युवती प्रेमी संग फरार

Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The girl absconded with her lover by sedating the relatives before marriage
छिबरामऊ। शादी से एक महीने पहले युवती परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और प्रेमी के साथ भाग गई। युवती अपने साथ कागजातों के अलावा घर में रखी नकदी व जेवर भी ले गई। पुलिस ने परिजनों को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। उन सभी का इलाज चल रहा है। फॉरेंसिक टीम ने घर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी रत्नेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई मंशाराम खुबरियापुर रोड केला गोदाम के पास मकान बनाकर अपनी पत्नी पूजा व बच्चों के साथ रहता है। भाई के चार बच्चे हैं। भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और भाभी घर पर बच्चों के साथ रहती है। रविवार को उसका भतीजा अंकित परीक्षा देने के लिए कानपुर चला गया। रात में बड़ी भतीजी,,, ने अपने खुबरियापुर गांव निवासी प्रेमी के साथ मिलकर खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर परिजनों को खिला दिया। इससे भाभी पूजा, भतीजी अंजली और भतीजा आदित्य बेहोश हो गए।
विज्ञापन

चाचा रत्नेश के मुताबिक परिजनों के बेहोश होते ही युवती अपने कागजात के अलावा घर में रखे एक सोने की जंजीर, चार अंगूठी, एक जोड़ी तोड़ियां, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी ब्रजवाला, दो लाख की नकदी और अपने कपड़े लेकर प्रेमी के साथ चली गई। सोमवार को देर तक परिजनों के घर से बाहर न आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह जगाने पर तीनों परिजन उल्टियां कर रहे थे। तीनों को एबुलेंस से सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरन होश आने पर पुलिस ने परिजनों से वारदात की जानकारी ली। दोपहर बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घर में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



परिजनों ने बताया कि अपनी मां, भाई व बहन को खाने में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद प्रेमी के साथ जाने वाली युवती की शादी कायमगंज में तय हो चुकी है। 23 जून को उसकी शादी होनी थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं लेकिन युवती के इस कदम ने परिजनों को परेशान कर दिया है। अब पुलिस युवती व उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed