{"_id":"67018bd09c0167e5600f6c44","slug":"the-funeral-of-the-martyr-agniveer-will-be-done-with-military-honors-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119498-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बलिदानी अग्निवीर की सैनिक सम्मान से होगी अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बलिदानी अग्निवीर की सैनिक सम्मान से होगी अंत्येष्टि
विज्ञापन
उमर्दा (तिर्वा)। एयरटैंक फटने से ग्राम भरखरा का अग्निवीर बलिदान हो गया। परिजन अग्निवीर का शव लेने के लिए राजस्थान के भरतपुर के लिए रवाना हो गए। रविवार सुबह तक शव गांव पहुंच जाएगा और नम आंखों से अंतिम विदाई दी जाएगी।
इंदरगढ़ के ग्राम भरखरा निवासी राकेश पाल का बड़ा बेटा सौरभ पाल (24) वर्ष 2022 में अग्निवीर के तहत आर्मी डिफेंस कोर में भर्ती हुआ था। अक्तूबर में सौरभ की नियुक्ति राजस्थान के भरतपुर में हुई थी। शुक्रवार को एयरटैंक फटने से वह घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। हादसे की जानकारी मेजर विनय कुमार ने राकेश पाल को देते हुए भरतपुर आने के लिए कहा था। राकेश छोटे बेटे उत्कर्ष उर्फ गोलू के साथ कार से भरतपुर चले गए थे। अग्निवीर का शव को लेकर पिता और भाई गांव आ रहे हैं। बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में तैयारी की जा रही है। सौरभ के खेत में ही उसे अंतिम विदाई दी जा रही है। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि अग्निवीर का रविवार सुबह तक शव आ जाएगा। अंत्येष्टि को लेकर तैयारी की जा चुकी है। आज सैनिक सम्मान के साथ अग्निवीर की अंत्येष्टि की जाएगी।
घरों में नही जला चूल्हा, गांव में पसरा सन्नाटा
अग्निवीर सौरभ पाल के हादसे में बलिदान होने की सूचना से शनिवार को गांव में मातम गया था। एक तरफ सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वहीं, दुख की घड़ी में लोगों के घर पर चूल्हा तक नहीं जला। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के लिए बलिदानी के अंतिम दर्शनों के लिए लालायित हैं। शाम तक जिले का कोई भी बड़ा अफसर या जनप्रतिनिधि गांव नहीं पहुंचा था।