फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The first installment of 48 residences send order

48 आवासों की प्रथम किश्त भेजने के आदेश

Mon, 29 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 29 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The first installment of 48 residences send order

विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने

विज्ञापन
बीडीओ को निर्देश दिए कि छूटे हुए विकास कार्यों को पूर्ण कराए और गैर लोहिया ग्रामों में निर्मित होने वाले 48 लोहिया आवासों की प्रथम किश्त की धनराशि रिलीज कर दी जाए।

मनरेगा के विकास कार्यों में प्रगति कम होने पर जलालाबाद व छिबरामऊ को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 262 लाभार्थियों ने बैंक खाते गलत दे दिए थे, जिससे उनके इंदिरा आवासों की धनराशि की प्रथम किश्त हस्तांतरित नहीं हो सकी है।

बीडीओ को निर्देश दिए गए कि जिन लाभार्थियों की धनराशि नहीं पहुंच सकी है, उनके खाते लेकर सही खाते में धनराशि हस्तांतरण कराएं, ताकि समय से उनके आवास का कार्य पूर्ण हो सके। मनरेगा के विकास कार्यों में प्रगति हुई है, पर जलालाबाद, छिबरामऊ की प्रगति में सुधार होना है।

बीडीओ को सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शासन ने गैर लोहिया ग्रामों के पात्र लोगों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था में लोहिया ग्रामों के अलावा डीएम 10 फीसदी आवास स्वीकृत कर सकते हैं। ऐसे जिले में 48 आवासों को स्वीकृति मिली है। इनकी जांच पूरी करा ली गई है। लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरण के निर्देश दिए।

कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद महिलाओं की मनरेगा में सहभागिता 13 फीसदी से ऊपर नहीं बढ़ पा रही है। बीडीओ महिलाओं की सहभागिता पर होमवर्क करें। इसके अलावा लोहिया ग्रामों को संतृप्त करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाहा, बीडीओ उमर्दा रामउदरेज यादव, पंकज यादव, अनिल कुमार, देव कुमार, डीसी मनरेगा इंद्रपाल यादव, एपीओ अपूर्वा सिंह आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed