फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The engineers had been accused of fulfillment of promises

इंजीनियरों ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Wed, 21 Jan 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 21 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The engineers had been accused of fulfillment of promises
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक जल निगम निर्माण इकाई के परिसर में हुई। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा वेतन देने के मामले में वादाखिलाफी करने का मुद्दा गूंजता रहा। विचार-विमर्श के बाद सामूहिक रूप से 28 व 29 जनवरी को अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जल निगम के परियोजना प्रबंधक भीमसेन चाहर ने इंजीनियरों के आंदोलन को हर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जल निगम के अभियंता भी उनके हक की लड़ाई में साथ चलेंगे। महासंघ के जिलाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वादाखिलाफी की है।
विज्ञापन


इंजीनियरों के साथ वेतन देने में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसलिए प्रारंभिक वेतन 4800 रुपये ग्रेड पे तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था और केंद्र के समान भत्ता न मिलने तक संघर्ष शुरू कर दिया गया है। महासंघ के जनपद सचिव राममहेश वर्मा, मकरंद सिंह यादव, सुनील आनंद, मुन्नापाल, सुधीर सैनी, बुद्धविलास विश्वकर्मा, दीपक कुशवाहा ने कहा कि जिले भर के इंजीनियर एकजुट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सरकार को डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगें मानने के लिए विवश कर दिया जाएगा। इंजीनियर विश्वनाथ दुबे, आकाशदीप, सुनील सचान, राहुल यादव, अंकुर सक्सेना, गुरुचरण सिंह ने कहा कि सामूहिक अवकाश के दिन कोई भी कामकाज नहीं होगा। फरवरी में लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव में भी शामिल होकर आंदोलन की आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में विनोद यादव, वीरेंद्र प्रताप, राजीव पाल, अशोक, अरुण कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed