फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The District Magistrate inspected the pond beautification work.

Kannauj News: डीएम ने तालाब के सुंदरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Tue, 16 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the pond beautification work.
कन्नौज। तालाबों का विकास जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्य पूर्ण होने पर जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह बात मंगलवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलक्ट्रेट कॉलोनी में स्थित तालाब के सुंदरीकरण के निर्देश के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तालाब को अमृत सरोवर 2.0 योजना के तहत चयनित किया गया है। इसके सुंदरीकरण के लिए 293.97 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। तालाबों को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हुए पार्क, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं तथा कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। इस दौरान सीडीओ राम कृपाल चौधरी, ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed