फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The delivery took place in the gallery of the medical college

मेडिकल कालेज की गैलरी में हुआ प्रसव, डाक्टर सस्पेंड

Wed, 10 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 10 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The delivery took place in the gallery of the medical college
दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं - फोटो : bureau
राजकीय मेडिकल कालेज की गाइनी वार्ड में प्रसव के लिए भर्ती एक मूक बधिर महिला के पति से प्रसव के लिए सुविधा शुल्क मांगा गया। सुविधा शुल्क न दिए जाने पर उसे जबरन रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद प्रसूता ने वार्ड के सामने गैलरी में ही नवजात को जन्म दिया। इससे हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत जिला पंचायत सदस्य ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य व सीएमएस से की। शिकायत पर प्राचार्य ने आरोपी महिला चिकित्सक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी मूक बधिर महिला शबाना (35) को उसके पति नन्हे ने बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कालेज की गाइनी वार्ड में भर्ती कराया। नन्हे का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डा. श्वेता ने मरीज की हालत गंभीर बताते हुए प्रसव के लिए आपरेशन जरूरी बताया। आपरेशन के लिए उससे पांच हजार रुपये की मांग की गई। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर महिला चिकित्सक ने मरीज को कानपुर ले जाने की बात कहकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल से बाहर आकर वह मदद के लिए अपने रिश्तेदारों को फोन करने लगा। इसी दौरान उसकी पत्नी को वार्ड से बाहर निकाल दिया गया। गैलरी में ही दोपहर बारह बजे उसकी पत्नी को खुले में प्रसव हुआ। इसी दौरान तिर्वा के जिला पंचायत सदस्य हनीफ को मामले की जानकारी हुई। इस पर वह सीएमएस कार्यालय पहुंचे। यहां मौजूद मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.डीएस मारतोलिया व सीएमएस डा.दिलीप सिंह, सर्जन आईए अंसारी से मामला बताकर शिकायत की। शिकायत पर महिला डाक्टर को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने महिला डाक्टर को फटकार लगाते हुए निलंबित कर दिया। वहीं आरोपी डाक्टर डा. श्वेता  सिंह का कहना है कि कोई सुविधा शुल्क नहीं मांगा था। प्रसूता की हालत गंभीर थी। जांच में उसका हीमोग्लोबिन महज पांच प्वाइंट था। उसे आपरेशन के लिए तत्काल ब्लड की जरूरत थी। इसके पहले भी प्रसूता की कोई जांच, अल्ट्रासाउंड नहीं कराया गया था। इसी वजह से मरीज को रेफर किया था। वहीं सीएमएस, राजकीय मेडिकल कालेज, तिर्वा डा. दिलीप सिंह का कहना है कि डाक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रसूता को दोबारा वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। यहां प्रसूता का उपचार चल रहा है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed