{"_id":"640e06ce646065c8ba060ff4","slug":"the-dead-body-of-the-young-man-who-came-to-his-in-laws-house-was-found-on-the-railway-line-kannauj-news-c-12-1-120287-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सुसराल आए युवक का रेलवे लाइन किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सुसराल आए युवक का रेलवे लाइन किनारे मिला शव
Sun, 12 Mar 2023 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कृषि मंडी समिति के सामने रेलवे लाइन किनारे एक युवक का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने आननफानन में जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मंडी समिति चौकी पुलिस ने पड़ताल के बाद युवक की शिनाख्त की। उसके बाद परिजनों को जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया गया कि गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के ताखेपुरवा गांव का रहना वाला 29 वर्षीय राहुल सदर कोतवाली गाजीपुरवा में सुसराल आया था। रविवार की सुबह वह घर जाने को सुसराल से निकला था। इसके कुछ ही देर बाद उसका शव मिलने की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा गया। आननफानन में परिजन मौके पर पहुंचे। मंडी समिति चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पर राहुल की मौत का कारण अभी साफ नहीं सका है। परिजन पूरे मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। उधर, चौकी प्रभारी का कहना है हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।