फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The dead body of DCM driver reached the village, there was chaos

Kannauj News: डीसीएम चालक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
The dead body of DCM driver reached the village, there was chaos
फोटो 19सीएचबीपी69: विजेंद्र सिंह फाइल फोटो - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। इलाके के बंधा नगरिया गांव का एक युवक डीसीएम लेकर ग्वालियर से देवरिया जा रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बंधा नगरिया गांव निवासी विजेंद्र सिंह (24) पुत्र सत्यपाल यादव रविवार देर शाम डीसीएम लेकर ग्वालियर से देवरिया के लिए रवाना हुआ था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जनपद में चालक विजेंद्र को नींद आने से डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन

यूपीडा कर्मियों ने उसे उन्नाव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पीएम की कार्रवाई पूरी होने के बाद डीसीएम चालक का शव जैसे ही सोमवार की देर शाम गांव पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed