{"_id":"63a7458365e3ef39f04474ee","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-was-found-hanging-created-a-ruckus-kannauj-news-knp7352628159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हंगामा कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हंगामा कर लगाया जाम
विज्ञापन
तिर्वा। संदिग्ध हालातों में युवक का शव गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर सड़क पर जाम लगाया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुर्वा गांव निवासी राजेश (18) शुक्रवार की रात मां मीरा देवी के पास लेटा था। सुबह मीरा की आंख खुली, तो देखा कि राजेश चारपाई पर नहीं था। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। तभी किसानों ने गांव के बाहर राजेश का शव पेड़ पर फंदे से लटकता देखा।
परिजनों ने रंजिश के चलते कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते पहुंचे कोतवाली प्रभारी महेश वीर सिंह पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी कुंवर अनुमप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।