{"_id":"69581938b2f54105ac081ffb","slug":"the-cleaner-died-after-the-iron-sheet-he-was-carrying-touched-the-ht-power-line-kannauj-news-c-214-1-knj1005-142601-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लोहे का पटरा एचटी लाइन से छूने से क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लोहे का पटरा एचटी लाइन से छूने से क्लीनर की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कृषि उत्पादन मंडी समिति में शुक्रवार को ट्रक के केबिन से लोहे का पटरा उतारते समय ऊपर से गुजरी एचटी लाइन से छू गया। इससे करंट की चपेट में आने से क्लीनर झुलस गया। चालक उसे सौ शैया अस्पताल ले गया। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आंबेडकर नगर जिले के ग्राम भाऊ कुआं निवासी विजय यादव ट्रक लेकर कृषि उत्पादन मंडी समिति से भाड़े पर आलू लादने आया था। उसके साथ गांव का ही क्लीनर विवेक यादव (30) भी था। सुबह आलू की लोड़िंग होने से पहले विवेक केबिन की छत पर रखे लोहे के पटरे ट्रक के पीछे लगाने के लिए उतार रहा था। तभी लोहे का पटरा ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसा होते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक के सहयोग से विवेक को सौ शैया अस्पताल भिजवाया।
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्लीनर की मौत की जानकारी होते ही चालक मौके पर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे समझाकर अस्पताल बुलाया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना पर परिचालक के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
लाइनमैन पर लगाया लापरवाही का आरोप
गल्ला-आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत का ठीकरा बिजली निगम पर फोड़ते हुए बताया कि जर्जर व काफी नीचे लटकते तारों की मरम्मत कराने के लिए कई बार लाइनमैन से कहा गया था। आढ़ती राजेश चौहान ने बिजली निगम से तारों को दुरुस्त कराने के लिए अफसरों से लिखित शिकायत की थी। इसके बाद भी विभागीय अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
अवैध तरीके से निकली है एचटी लाइन
मंडी सचिव श्रवण परमार ने बताया कि मंडी समिति में ट्रकों से माल की आवाजाही लगी रहती है। तारों से होने वाले हादसों को देखते हुए मंडी समिति के ऊपर से एचटी लाइन निकालने का प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद विद्युत विभाग ने मनमाने तरीके से मंडी के ऊपर से एचटी लाइन को निकाल दिया। जर्जर तारों की मरम्मत व एचटी लाइन को हटवाने के लिए एक साल पहले मंडी समिति द्वारा एसडीओ समेत अफसरों को पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायत सुनी और न ही रिसीव किया पत्र
मंडी सचिव का आरोप है कि एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर वह शुक्रवार को शिकायत लेकर बिजली घर गए थे पर वहां मौजूद अफसरों ने सुनवाई करना तो दूर पत्र तक रिसीव नहीं किया। एसडीएम ने बताया कि बिजली विभाग के अफसरों के लापरवाही एवं मनमाने रवैये को लेकर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।