फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The bus driver and conductor died in a collision between a sleeper bus and a trailer

Kannauj News: स्लीपर बस और ट्राला की भिड़ंत में बस के चालक-परिचालक की मौत

Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The bus driver and conductor died in a collision between a sleeper bus and a trailer
ठठिया (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात 12 बजे ठठिया क्षेत्र किलोमीटर 198 कट पर स्लीपर बस और ट्राले में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौत हाे गई। घटना के बाद यूपीडा, एटलस गश्ती दल और पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे की पीली पट्टी पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


आगरा के कैंट सदर निवासी अखिलेश शर्मा (36) स्लीपर बस के चालक थे। अखिलेश स्लीपर बस लेकर आगरा से वाराणसी गए थे। उनके साथ में मैनपुरी के कुरावली रोड के तिसौली निवासी परिचालक गुड्डू (22) और बस के स्टाफ के चार-पांच लोग भी थे। अखिलेश सवारियों को छोउ़कर बस लेकर वाराणसी से आगरा जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया क्षेत्र के किलोमीटर 198 कट पर चालक अखिलेश को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी लेन पर सामने से आ रहे ट्राले से जा टकराई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्राला भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गया।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक और परिचालक घायल हो गए। घायलों को यूपीडा टीम ने एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। यूपीडा और एटलस गश्ती दल की टीम ने वॉटर बैरियर लगवाकर और बेटन लाइट की मदद से यातायात बहाल कराया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को पीली पट्टी पर खड़ा कराया गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी बस मालिक को दी। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना चालक और परिचालक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन आ गए हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed