{"_id":"682b7a1663df2e331f06ddd5","slug":"the-bullies-beat-up-the-whole-family-for-coming-out-of-the-door-wearing-slippers-kannauj-news-c-225-1-sknp1044-114595-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चप्पल पहनकर दरवाजे से निकलने पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चप्पल पहनकर दरवाजे से निकलने पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा
Tue, 20 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 20 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के मवइया गांव में अनुसूचित जाति के परिवार को अपमानित करने का मामला सामने आया है। मंदिर जाते समय दरवाजे से चप्पल पहनकर निकलने से रोकने का विरोध करने पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटकर घायल कर दिया। थाने में न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है।
मवइया गांव निवासी सुनील ने पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 15 मई को हुई थी। 16 मई को वह पत्नी पूजा, चाचा कल्ला, भाभी कुसुम व भाई अजय के साथ गांव के देवी मंदिर में पूजा करने व हथा लगाने की रस्म अदा करने जा रहा था। तभी रास्ते में दबंगों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। कहा कि उनके दरवाजे के सामने से जूते-चप्पल पहनकर नहीं जा सकते। मारपीट मे दूल्हा-दुल्हन को भी चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने न्याय का भरोसा दिया है।