{"_id":"68682816cf00062b1f07c444","slug":"the-brothers-together-with-their-friends-beat-their-elder-brother-to-death-kannauj-news-c-214-1-knj1007-133464-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाइयों ने सालों के साथ मिलकर बड़े भाई को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाइयों ने सालों के साथ मिलकर बड़े भाई को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
कन्नौज। खेत की सिंचाई व जोताई के हिसाब में दो हजार रुपये के लिए शुक्रवार को भाइयों में विवाद हो गया। इसमें भाइयों ने दो सालों के साथ मिलकर बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई के साले ने सिर में रॉड मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
ठठिया थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवा भखरौली निवासी शिवप्रकाश यादव (38) का हिसाब-किताब को लेकर सुबह छोटे भाई रामकिशोर उर्फ पतन्नी व कुंवर सिंह से विवाद होने लगा। तीनों की आपस में मारपीट होने लगी। तभी रामकिशोर के साले कानपुर देहात के थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम लहरापुर निवासी आदित्य सिंह उर्फ सोनू यादव और मोनू यादव में मारपीट में शामिल हो गए। तभी मोनू यादव ने शिवप्रकाश के सिर में रॉड मार दी। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने शिवप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सबसे बड़े भाई रामप्रकाश के बेटे यानी भतीजे शुभम यादव ने बताया कि खेती के हिसाब-किताब को लेकर उसके चाचा रामकिशोर उर्फ पतन्नी, कुंवर सिंह, चाचा के साले सोनू व मोनू यादव ने बड़े चाचा शिवप्रकाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। शिवप्रकाश अविवाहित थे और उसके पास ही रहते थे। पिछले साल पिता रामप्रकाश की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोपी पतन्नी व कुंवर सिंह अलग रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुभम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।