फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body of a youth who drowned in the Ganges was found on the third day

Kannauj News: तीसरे दिन मिला गंगा में डूबे युवक का शव

Sat, 22 Mar 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned in the Ganges was found on the third day
कन्नौज। महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने आए युवक का शव तीसरे दिन शुक्रवार को मित्रसेनपुर के सामने मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला। वहीं, युवक का शव मिलने से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के ग्राम मित्रसेनपुर निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ भोलू (18) बुधवार दोपहर में साथियों के साथ महादेवी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गया था। गहरे पानी में जाने के कारण देवेंद्र डूब गया था। उसे निकालने के लिए साथियों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया पर खोज नहीं पाए। गोताखोर भी देवेंद्र का सुराग नहीं लगा सके। ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने नदी के किनारे देवेंद्र का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिल गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed