फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body of a young man was found hanging from a tree outside the village

Kannauj News: गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Sat, 19 Jul 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree outside the village
ठठिया। गांव के बाहर शुक्रवर को युवक का शव पेड़ में फंदे पर लटकता मिला। युवक नाराज होकर घर से निकला था। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी जसवंत (35) कन्नौज स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। गुरुवार देर रात जसवंत नाराज होकर घर से निकल गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन भी घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंच गए। जसवंत के परिवार में पत्नी संध्या और 18 महीने का पुत्र अखिल है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed