{"_id":"689b84ac5f83e9920c016d23","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135703-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पेड़ में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पेड़ में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कन्नाैज। घर के बाहरपेड़ में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। युवक के चाचा ने बताया कि तीन-चार दिन पहले भतीजे को गांव के कुछ युवकों ने पीटा था। इस कारण वह परेशान था। पुलिस ने मंगलवार को जांच पड़ताल शुरु की।
सदर क्षेत्र के ग्राम सैयदपुर सकरी निवासी आकाश उर्फ मंसू (18) खेती करता था। चाचा रामभरोसे ने बताया कि आकाश चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीन भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बड़े भाई रामविलास का कानपुर में ऑपरेशन हुआ है। भाई और भाभी कानपुर में थे। आकाश घर पर अकेला था। तीन-चार दिन पहले आकाश को गांव के कुछ युवकों ने पीटा था। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार रात आकाश का शव घर के बाहर पेड़ में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी माता-पिता और भाइयाें को दी गई, जिसके बाद परिजन भी गांव पहुंच गए। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।