फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The bike rider truck thrashed old woman's death

ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा, वृद्धा की मौत

Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The bike rider truck thrashed old woman's death
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

अमोलर-तालग्राम। थाना क्षेत्र के ताहपुर-अमोलर मार्ग पर बुआ के घर से दादी और बहन को लेकर बाइक से लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक के पहिये में फंसकर बाइक सवार कई मीटर घिसटता चला गया।

विज्ञापन


वृद्धा के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल भाई-बहन कानपुर में मौत से जूझ रहे हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत भाग निकला। पुलिस ने ट्रक की तलाश के लिए थाना क्षेत्र की सीमाएं सील कर दीं है। देर शाम तक ट्रक पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


अमोलर गांव निवासी सर्मेंद्र सिंह की मां रामबेटी (60) बेटी सुमन के घर नादेमऊ खरकपुर शुक्रवार को गई थीं। दादी के साथ नातिन काजल भी गई थी। शनिवार को सर्मेंद्र का पुत्र हिमांशु (20) बाइक से दादी व बहन को लेने बुआ के घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बाइक से लौटते समय चौतराहार गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक में बाइक टकरा गई। बाइक ट्रक के पहिए में फंस गई और कई मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों को ट्रक में फंसा देख शोर मचा दिया।


फिर ट्रक चालक ने गाड़ी तेज कर दी। जिससे वृद्धा रामबेटी के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ जाने से  मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं दोनों घायल बहन भाई को गंभीर हालत में पुलिस ने निजी वाहन से गुरसहायगंज भेजा। जहां से गंभीर हालत में दोनों को कानपुर रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक  भाई-बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed