{"_id":"6436f13286294e054409e0c6","slug":"the-amount-of-rice-will-be-increased-when-the-millet-is-over-kannauj-news-c-12-1-177131-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाजरा खत्म होने पर चावल की मात्रा बढ़ाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाजरा खत्म होने पर चावल की मात्रा बढ़ाई जाएगी
Wed, 12 Apr 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में इस बार आठ दिन देरी से निशुल्क राशन वितरण शुरू हो रहा है। हर महीने की पांच तारीख से राशन वितरण होता है, लेकिन अप्रैल में 13 तारीख से होगा। खास बात यह है कि अगर कोटेदार के यहां बाजरा नहीं बचता है तो उसके एवज में कार्ड धारकों को चावल बढ़ाकर दिया जाएगा।
डीएसओ राजीव मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 13 से 24 अप्रैल तक राशन बांटा जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं, 20 किलोग्राम चावल व एक किलो बाजरा कुल 35 किलोग्राम राशन मिलेगा। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम दिया जाएगा। जिसमें दो-दो किलोग्राम गेहूं व चावल और एक किलोग्राम बाजरा शामिल है। अगर दुकान में बाजरा खत्म हो जाएगा तो अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलोग्राम चावल मिलेगा। पात्र गृहस्थी को दो किलो गेहूं व तीन किलोग्राम चावल दिया जाएगा। डीएसओ का कहना है कि अगर किसी कार्ड धारक को कोई समस्या है तो एसडीएम या उनसे शिकायत कर सकता है।