फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The administration's stick went: recovery in the name of closed bases

चला प्रशासन का डंडा: बंद हुई अड्डों के नाम पर वसूली

Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The administration's stick went: recovery in the name of closed bases
कन्नौज। अवैध टैक्सी अड्डों के संचालन पर रोक लगाने के आदेश पर अमल शुरू हो गया है। अब तक अड्डे के नाम पर वसूली कर रहे संचालक शनिवार को शहर में नजर नहीं आए। ऑटो और टेंपो चालक अपने वाहनों को अलग-अलग स्थानों से चलाते रहे, हालांकि इनसे नगर पालिका के ठेकेदार ने लाइसेंसी शुल्क की वसूली की।
विज्ञापन

शहर में चार जगहों से टेंपो अड्डों का अवैध संचालन होता रहा है। तिर्वा क्रासिंग के पास से बेहरीन, मुरैया मोड़, फगुआ भट्ठा और तिर्वा के लिए टेंपो जाते थे। इसी तरह सदर तहसील के पास भी एक अवैध टेंपो स्टैंड संचालित होता था। यहां से जलालाबाद, पनवारा, गुरसहायगंज, जसोदा आदि स्थानों के लिए टेंपो रवाना किए जाते थे। जिला पंचायत के निकट से मियांगंज, मेहंदीघाट, परसोला और माधौगंज तक जाने वाले टेंपो का स्टैंड संचालित होता था। रोडवेज बस अड्डा के निकट से मानीमऊ, अरौल और बिल्हौर जाने वाले टेंपो का स्टैंड चलाया जाता था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों और अमर उजाला के अभियान के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम राकेश मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर की गई सख्ती के बाद टेंपो स्टैंड हट गए। अड्डा संचालन के नाम पर वसूली शनिवार को नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम राकेश मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले टेंपो और आटो से लाइसेंस शुल्क लिया जाता है। इसका ठेका नगर पालिका की ओर से बीते दिनों किया जा चुका है। डीएम ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों को भी यह निर्देश दे दिए गए हैं कि किसी भी हाल में कहीं भी अवैध अड्डों का संचालन न होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed