{"_id":"2ec372cb6a6e2853cdba6748f4b3f59d","slug":"tempo-overturns-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से 12 लोग घायल
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जमला तिराहा के पास बाईपास पर बेकाबू टेंपो पलट गया। इससे उसमें सवार एक दर्जन यात्री चुटहिल हो गए। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कानपुर देहात के कसबा शिवली निवासी चंद्रप्रकाश तिलक लेकर जुनेदपुर गांव गए थे। रात के समय तिलक चढ़ाने के बाद सुबह होने पर सभी घर लौट रहे थे। जैसे ही टेंपो जमला तिराहा के निकट मोड़ पर पहुंचा, तभी गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद विक्रम टेंपो पलट गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी एक दर्जन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें संजू (28) पुत्र शहजादे, दुर्गा प्रसाद (55) पुत्र मोतीलाल निवासी बर्राजपुर थाना शिवराजपुर कानपुर नगर, चंद्रप्रकाश (24) पुत्र मुन्नालाल निवासी शिवली कानपुर देहात, मनीराम (48) पुत्र देवीशरण निवासी बलदेवपुरवा कोतवाली बिल्हौर कानपुर नगर का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। जबकि मामूली रूप से घायल अन्य लोगों का भी प्राथमिक उपचार किया गया।