फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tempo-auto drivers upset over parking

Kannauj News: पार्किंग को लेकर टेंपो-ऑटो चालक परेशान

Tue, 30 Sep 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tempo-auto drivers upset over parking
कन्नौज। टेंपो-ऑटो चालक सड़कों व फुटपाथों पर वाहन खड़ा करने के लिए मजबूर हैं। इससे जाम लगने के साथ ही कई बार चालकों को दुकानदारों व यातायात पुलिस से फटकार भी मिलती है। नगर पालिका की ओर से चालकों से नियमित पार्किंग शुल्क वसूल किया जाता है। कई बार आश्वासन के बाद भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी। पार्किंग की समस्या को लेकर टेंपो-ऑटो चालक परेशान हैं।
विज्ञापन




नगर में 300 से अधिक टेंपो-ऑटो संचालित हो रहे हैं, जो गुरसहायगंज, तिर्वा, बिल्हौर तक अप-डाउन करते हैं। इसके अलावा शहर के भीतर चलने वाले टेंपो-ऑटो भी 100 से अधिक हैं। इन चालकों से नगर पालिका प्रतिदिन के हिसाब से पार्किंग शुल्क वसूलती है, लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में टेंपो-टैक्सी चालक मजबूरन सड़क व फुटपाथ पर वाहन खड़ा करते हैं। इससे चालकों को दुकानदारों व यातायात पुलिस की हड़की, धमकी व अपमान झेलना पड़ता है। कई बार टेंपो-टैक्सी चालकों ने पार्किंग की अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे टेंपो-टैक्सी चालकों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed