{"_id":"6838a82af08d2d8b0e0fbb9e","slug":"tempo-and-bike-collide-young-man-falls-into-the-canal-kannauj-news-c-214-1-knj1007-131252-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टेंपो और बाइक में टक्कर, युवक नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टेंपो और बाइक में टक्कर, युवक नहर में गिरा
विज्ञापन
खडिनी (कन्नौज)। टेंपो ने गुरुवार की देर रात बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निचली गंग नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने से युवक लापता हो गया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है।
क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर निवासी संजीव सिंह (45) बाइक से गांव जा रहे थे। निचली गंग नहर पुल पर देर रात बाइक में एक टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद संजीव बाइक समेत नहर में जा गिरे। पानी अधिक और बहाव तेज होने से उनका पता भी नहीं चला। हादसे की जानकारी मिलते ही बेटा निशांत मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर सौरिख थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पहुंचे और संजीव की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। टेंपो को चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने जब्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह गोताखोरों को बुलाकर लापता युवक की तलाश की जाएगी। टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।