{"_id":"5ea1d36e8ebc3e9045438d99","slug":"telangaana-se-laute-16-logon-ko-gaanv-mein-ghusane-se-roka-kannauj-news-knp55670106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना से लौटे 16 लोगों को गांव में घुसने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना से लौटे 16 लोगों को गांव में घुसने से रोका
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कोरोना के भय से तेलंगाना से लौटे 16 लोगों को ग्रामीणों ने गांव में नहीं घुसने दिया। कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया।
तिर्वा कोतवाली के सिरसा गांव के करीब 16 लोग तेलंगाना में काम करते थे। लॉकडाउन में काम बंद हो गया। जमापूंजी खर्च हो गई तो घर का रुख किया। कभी वाहन तो कभी पैदल सफर तय कर यह गुरुवार को गांव पहुंचे। इतनी संख्या में गैरप्रांत से आए लोगों को देखकर ग्रामीण डर गए। संक्रमण के डर से इन्हें गांव में नहीं घुसने दिया। प्रधान ने इनके बारे में कंट्रोल रूम को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद गांव के स्कूल में क्वारंटीन कर दिया। बीडीओ सरला देवी ने बताया कि वापस आए लोगों को स्कूलों में ठहराया गया है। इनके रहने व खाने का इंतजाम किया गया है। किसी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
राजकीय व निजी ब्लड बैंक में न हो खून की कमी
कन्नौज। राजकीय व निजी ब्लड बैंकों में किसी भी दशा में खून की कमी नहीं होनी चाहिए। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी राकेश कुमार ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं के रिकार्ड को बनाए रखने के साथ ही साथ ब्लड की उपलब्धता/स्टाक की स्थिति की जानकारी प्रदान करने के लिए ई-रक्त कोष पोर्टल को प्रोत्साहित करें। स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनकी सुविधा के लिए पास निर्गत करें। इससे कि रक्तदाताओं को आने-जाने में असुविधा न हो। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र दिए जाए।