फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teenon tahaseelon ke lekhapaalon ne kiya dharana pradarshan

तीनों तहसीलों के लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 16 Dec 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
teenon tahaseelon ke lekhapaalon ne kiya dharana pradarshan
कलक्ट्रेट में धरना देते लेखपाल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आठ सूत्री मांगों को लेकर उप्र लेखपाल संघ का धरना जारी है। लेखपालों की हड़ताल से तहसीलों में आय, निवास व जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं। लेखपालों ने कहा कि इस बार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वह काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपाल आंदोलनरत हैं। इससे राजस्व संबंधी सारे कार्य ठप हैं। लेखपाल संघ के नेताओं का कहना है कि इससे पहले वह सरकार को सांकेतिक रूप से एक दिवसीय व तीन दिवसीय धरना देकर चेतावनी दे चुके हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया। अब प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि मांगों के पूरा होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने में प्रमुख रूप से जिला संयोजक सुशील दीक्षित, राजेश पटेल, तिर्वा अध्यक्ष ब्रजनंद सिंह यादव, छिबरामऊ अध्यक्ष सर्वेश यादव, कन्नौज सदर मंत्री विमल कुमार, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, अमित मिश्रा, अभिषेक दुबे, दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed