{"_id":"66ce4b98ae8635be5b037f04","slug":"teenager-kidnapped-and-gang-raped-report-after-a-month-kannauj-news-c-214-1-knj1005-117776-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक माह बाद रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक माह बाद रिपोर्ट
विज्ञापन
इंदरगढ़ (तिर्वा)। घर में सो रही किशोरी को दो युवक उठा ले गए और गांव के बाहर बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी को भाई को मारने की धमकी दी, जिस कारण किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर पत्नी, नाबालिग बेटी और बेटे के साथ रहती है। 25 जुलाई की रात बेटी पत्नी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब 10 बजे क्षेत्र के तिज्जापुर्वा गांव निवासी अशोक कुमार व हलकी आए और बेटी का मुंह दबाकर उठा ले गए और गांव के बाहर स्थित बाग में दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपियों के शिकायत करने पर बेटी को भाई की हत्या करने की धमकी दी, जिस कारण बेटी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी नहीं दी। दो दिन पहले आरोपियों ने बेटी को फिर से शिकायत करने पर जहर देकर मार डालने की धमकी दी। इससे बेटी डर गई और उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। जानकारी मिलने पर वह घर आया और मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।