फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teenage girl raped in Kannauj, ate poison after return home

शर्मनाक: कन्नौज में किशोरी से दुष्कर्म, घर लौटकर खाया जहर, पुलिस ने टरकाया

Sun, 09 May 2021 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 07:19 PM IST
सार

खेतों की ओर गई किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। घटना से क्षुब्ध किशोरी ने घर आकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए।

विज्ञापन
teenage girl raped in Kannauj, ate poison after return home
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कन्नौज के गुरसहायगंज में रविवार दोपहर शौच के लिए खेतों की ओर गई किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। घटना से क्षुब्ध किशोरी ने घर आकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां हालत में सुधार होने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस चौकी से परिजनों को चलता कर दिया गया। रविवार दोपहर परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। चौकी सरायप्रयाग के एक मोहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर खेतों की ओर शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन


 

यहां अकेला देख सराय प्रयाग के युवक आकाश ने पकड़ लिया। छेड़छाड़ कर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी से मारपीट भी की गई। युवक के चंगुल में छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची। यहां आत्महत्या के इरादे से जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई।

परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां उपचार के दौरान हालत में सुधार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार दोपहर परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कार्यवाहक कोतवाल जितेंद्र पाल सिंह से मामले की शिकायत की।

उन्होंने मुकदमा दर्ज कराकर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। मां ने बताया कि बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। घटना के बाद से युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिवार का आरोप है कि वह लोग चौकी गए थे। पुलिस ने टालमटोल कर चलता कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed