{"_id":"6813b990481f9110e20cc630","slug":"teenage-girl-found-hanging-under-suspicious-circumstances-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-129445-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली किशोरी
विज्ञापन
कन्नौज। संदिग्ध हालात में भट्ठा मजदूर की बेटी पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल की। परिजन आत्महत्या का कारण बताने से कतराते रहे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा स्थित काजल भट्ठा पर छत्तीसगढ़ के जनपद बिलासपुर के कोतवाली सदर कस्बा निवासी साकूराम परिजनों सहित काम करते हैं। उनकी 16 वर्ष की पुत्री रानू बुधवार की रात को खाना खाकर सोने चली गई। साकूराम व उसकी पत्नी सहित अन्य बच्चे भी सो गए। गुरुवार की सुबह भट्ठा मजदूर जागे। उन्होंने भट्ठे के पास पेड़ पर फंदे से रानू को लटका हुआ पाया।
जानकारी होने पर साकूराम परिजन के साथ मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने पीटने लगे। भट्ठा के मुनीम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जलालपुर पनवारा चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार गौतम सहित फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों ने रानू के आत्महत्या करने के कारण के बारे में पूछा, लेकिन परिजनों ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार गौतम ने बताया भट्ठा मजदूर की पुत्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।