{"_id":"616db9180636932aa45c00e9","slug":"technician-demonstrated-regarding-demands-submitted-memorandum-addressed-to-the-president-of-power-corporation-to-the-executive-engineer-kannauj-news-knp658972710","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर टेक्नीशियन ने किया प्रदर्शन, पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर टेक्नीशियन ने किया प्रदर्शन, पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विद्युत के कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली विभाग के टेक्नीशियन।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बिजली विभाग के टेक्नीशियन ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा। मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
अवर अभियंता की निगरानी में कार्य करने वाले टेक्नीशियन ने मांगों को लेकर बिजली कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि सभी ऊर्जा निगमों को समायोजित कर राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन किया जाए। 14 जनवरी 2000 के बाद कारपोरेशन में सेवायोजित होने वाले कर्मचारियों की पूर्ववर्ती व्यवस्था के तहत पुरानी पेंशन बहाल की जाए। टेक्नीशियन अवर अभियंता के नीचे का पद है। अवर अभियंता के नीचे का ग्रेड वेतन 4200 रुपये एक जनवरी 2006 से दिया जाए।
पूर्व के समझौते के अनुसार यांत्रिक संवर्ग के टेक्नीशियन को प्रथम समयबद्ध वेतनमान अवर अभियंता का 4600 रुपये, द्वितीय समयबद्ध वेतनमान 5400 रुपये और तृतीय वेतनमान अधिशासी अभियंता का 6600 रुपये दिया जाए। वेतन विसंगति निवारण कमेटी की संस्तुति के बाद टेक्नीशियन संवर्ग को मैट्रिक लेवल फोर में एक वेतनवृद्धि के लाभ को एक जनवरी 2006 से दिया जाए। 15 दिसंबर 2015 के मध्य नियुक्त समस्त वंचित टेक्नीशियन कर्मियों के लिए पूर्व में गलतियों का सुधार किया जाए। यांत्रिक संवर्ग के अवर अभियंता के पद पर 40 फीसदी कोटा के तहत पदोन्नति में निवर्तमान में लागू टेक्नीशियन के पद पर 10 वर्ष की सेवा को योग्यता के आधार पर पूर्ण किया जाए। इसी तरह की कई अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर दीपक कुमार, रवींद्र कुमार, मोहम्मद यासीन, जोखन सिंह, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, शिव कांत, प्रताप सिंह, मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, अजय कुमार, रवींद्र सिंह, राम करन सिंह, संतोष कुमार, राजू, जसवंत सिंह, मजहर हुसैन समेत कई टेक्नीशियन मौजूद रहे।