{"_id":"6ab809f2a2eb3b4b77050b32","slug":"technical-assistants-will-be-transferred-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156695-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तकनीकी सहायकों का होगा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तकनीकी सहायकों का होगा तबादला
विज्ञापन
कन्नौज। मनरेगा यानी वीबी-जीरामजी योजना में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 15 वर्षों से एक ही ब्लॉक में जमे तकनीकी सहायकों (टीए) का स्थानांतरण किया जाएगा।
जिले के विभिन्न ब्लॉकों में करीब 22 तकनीकी सहायक कार्यरत हैं। इनमें कई कर्मचारी 15 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं। लंबे समय से एक ही जगह जमे रहने के कारण कार्यों में निष्पक्षता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए तबादले की मांग की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार दिनेश कुमार यादव को सभी तकनीकी सहायकों की विस्तृत सूची और कार्यकाल की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार सभी टीए का विवरण जुटाया जा रहा है। जल्द ही सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। नियमानुसार इन सहायकों को दूसरे ब्लॉकों और विधानसभा क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा न आए और कार्यों में निष्पक्षता बनी रहे।
विज्ञापन
डीसी मनरेगा दिनेश कुमार यादव ने बताया कि स्थानांतरण को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। जल्द ही आदेश जारी होंगे। प्रशासन के इस फैसले से लंबे समय से एक ही स्थान पर टिके कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।